मकर संक्रांति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Makar Sankranti Festival: मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है?

चित्र
मकर संक्रान्ति  हिंदू कैलेंडर के हिसाब से माघ मास के प्रथम दिन मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देवता धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते है जिसे मकर संक्रान्ति के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है।  यह त्योहार आमतौर पर हर वर्ष जनवरी मास की 14 तारीख को मनाया जाता है यानी लोहड़ी पर्व से अगले दिन। कभी कभी ज्योतिषीय गणना के आधार पर 13 तारीख को लोहड़ी के साथ या कभी कभी 15 तारीख को भी इस दिन का निर्धारण किया जाता है। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Ka Shubh Muhurat) हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी 2024 सोमवार को सुबह  02:54 am पर होने जा रहा है। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।  मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त - 15 जनवरी 2024 सुबह 07:15 से शाम 05:46 तक मकर संक्रांति महा पुण्य काल मुहूर्त - 15 जनवरी सुबह 07:15 से सुबह 09:00 तक पंजाब, हरियाणा में इसे संक्रांति या संगराद और उत्तर भारत में मकर संक्रान्ति को संक्रांति या उतरायण के नाम से जाना जाता...