बसंत पंचमी 2026: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी 2026 की तारीख और शुभ मुहूर्त बसंत ऋतु भारत की छह ऋतुओं में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। भारत में बसंत ऋतु का समय फरवरी से मार्च तक माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है — न तो अधिक ठंड, न ही अधिक गर्मी। पेड़ों पर नई कोंपले आने लगती हैं और कोयल की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। खेतों में सरसों की फसल लहलहाती नजर आती है। सरसों के पीले फूल मनमोहक दृश्य उत्पन्न करते हैं। बसंत पंचमी को भारत में सरस्वती पूजा, बसंत महोत्सव, रति काम महोत्सव और बागीश्वरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। पंचमी तिथि प्रारंभ: 23 जनवरी 2026 सुबह 02:28 बजे से पंचमी तिथि समाप्त: 24 जनवरी 2024 सुबह 01:46 बजे तक शुभ मुहूर्त: 23 जनवरी सुबह 07:15 से दोपहर 12:50 (5 घंटे 35 मिनट) सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) व्रत कथा पौराणिक कथाओ...