Chaitra Navratri 2026: तिथि, घटस्थापना समय, पूजा विधि

नवरात्री aitra Navratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। नवरात्रों में मां दुर्गा के भक्त घटस्थापना करते है और व्रत रखते है और माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानते है नवरात्रि 2026 (Navratri 2026) ki विस्तृत जानकारी-

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा का बाल रूप – जय माता दी


चैत्र नवरात्रि 2026

नवरात्रि का पहला दिन अर्थात प्रतिपदा 19 मार्च 2026 गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दिन घटस्थापना की जाती है और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन अर्थात द्वितीया 20 मार्च 2026 शुक्रवार को माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन अर्थात तृतीया 21 मार्च 2026 शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के चौथे दिन अर्थात चतुर्थी 22 मार्च 2026 रविवार को माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है।

नवरात्रि के पांचवे दिन अर्थात पंचमी 23 मार्च 2026 सोमवार को माता स्कंदमाता की पूजा अर्चना का विधान है।

नवरात्रि के छठे दिन अर्थात षष्ठी 24 मार्च 2026 मंगलवार को माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है।

नवरात्रि के सातवें दिन अर्थात सप्तमी 25 मार्च 2026 बुधवार को माता काल रात्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के आठवें दिन अर्थात अष्टमी 26 मार्च 2026 वीरवार को माता महागौरी की पूजा अर्चना का विधान है।

नवरात्रि के नौंवे दिन अर्थात नवमी 27 मार्च 2026 शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना का विधान है। इस दिन रामनवमी का त्यौहार भी मनाया जाता है।

चैत्र नवरात्री 2026 अष्टमी टाइमिंग 

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि जिसे महाअष्टमी भी कहा जाता है, 26 मार्च 2026 गुरुवार को मनाई जायेगी। अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर 01:51 बजे से शुरू होकर 26 मार्च को सुबह 11:49 बजे तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जायेगी। 

इस दिन नौ कन्याओं की पूजा की जाती है। इस कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन, माता की चुनरी और उपहार दिए जाते है और श्रद्धा पूर्वक उनके चरण स्पर्श कर के मां दुर्गा के नौ  रूपों की प्रतीक कन्याओं से आशीर्वाद लिया जाता है। कन्या पूजन को कंजक पूजन के नाम से भी जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि 2026 नवमी टाइमिंग 

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 27 मार्च 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी।

चैत्र नवरात्री 2026 पराना 

नवरात्रि के दसवें दिन अर्थात दशमी 27 मार्च 2026 को 10:06 बजे से दशमी तिथि शुरू हो जायेगी, इस लिए चैत्र नवरात्री का पराना 27 मार्च को 10:06 बजे के बाद किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - एकादशी 2026 लिस्ट  

                  हनुमान चालीसा 

                  गुरुवार (बृहस्पतिवार) व्रत कथा आरती

                  मकर संक्रांति की जानकारी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Chauth Mata Ki Kahani | चौथ माता व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व

शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? शिवलिंग पूजा विधि

Gudiya Date 2026: गुड़िया कब है 2026