वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। यह दिन सेंट वेलेंटाइन की याद में लगभग संपूर्ण विश्व में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
वेलेंटाइन डे का इन्तजार हर प्रेमी जोड़ा शादी से पहले या शादी के बाद पति पत्नी बहुत ही बेसब्री से करते है और अपनी एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना का इजहार करते है।
Valentine's Week 2026 Full List & Dates
ऐसा भी बताया जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु से कुछ पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी जेकाबस को नेत्रदान किया था और उसे एक पत्र भी लिखा था जिसके अंत में उन्होंने लिखा था "तुम्हारा वेलेंटाइन"।
हर साल 14 फरवरी को सेंट वेलेंटाइन की याद में पूरे विश्व में सच्चे और निस्वार्थ प्यार के प्रतीक के रूप मैं वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन वीक की विस्तृत जानकारी इस प्रकार से है।
तारीख (Date)
दिन (Valentine Day List)
7 फरवरी 2026
रोज डे (Rose Day)
8 फरवरी 2026
प्रपोज डे (Propose Day)
9 फरवरी 2026
चॉकलेट डे (Chocolate Day)
10 फरवरी 2026
टेडी डे (Teddy Day)
11 फरवरी 2026
प्रॉमिस डे (Promise Day)
12 फरवरी 2026
हग डे (Hug Day)
13 फरवरी 2026
किस डे (Kiss Day)
14 फरवरी 2026
वेलेंटाइन डे (Valentine's Day)
7th February 2026: Rose Day
| तारीख (Date) | दिन (Valentine Day List) |
|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | रोज डे (Rose Day) |
| 8 फरवरी 2026 | प्रपोज डे (Propose Day) |
| 9 फरवरी 2026 | चॉकलेट डे (Chocolate Day) |
| 10 फरवरी 2026 | टेडी डे (Teddy Day) |
| 11 फरवरी 2026 | प्रॉमिस डे (Promise Day) |
| 12 फरवरी 2026 | हग डे (Hug Day) |
| 13 फरवरी 2026 | किस डे (Kiss Day) |
| 14 फरवरी 2026 | वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) |
वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और प्रेमी जोड़ा एक दुसरे को लाल गुलाब का फूल भेंट करते है जो कि उनकी एक दूसरे के प्रति प्यार भावना का प्रतीक माना जाता हैं।
पीला गुलाब का फूल का अर्थ यह माना जाता हैं कि वो सच्ची और विश्वास की भावना को प्रदर्शित करता है। सफेद गुलाब का फूल यह प्रदर्शित करता है कि आपने जिसे इसे दिया है, आप उसे शादी करने का प्रपोजल दे रहे है।
8th February 2026: Propose Day
Valentine's day का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप मैं मनाया जाता है। इस दिन आप अपनी प्रेमिका/प्रेमी को कोई अच्छा सा प्रपोज डे कार्ड या अंगूठी या उसकी पसंद का कोई और प्यारा सा गिफ्ट दे सकते है।
उसे उसकी पसंद के किसी रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप या पार्क में ले जाकर अपनी उसके प्रति प्यार भावना का इजहार या प्रपोज कर सकते है और उसे भी आपके प्रति अपनी प्रेम भावनाओ को इजहार करने को कह सकते है।
9th February 2026: Chocolate Day
Valentine's day का तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मीठा या मिठाई नए रिश्ते की शुरुआत मैं एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
भारतीय संस्कृति में भी अगर शादी के लिए कोई लड़का या लड़की देखने जाते है और सब कुछ सही रहने पर मुंह मीठा करवाने की परंपरा है।
इस दिन आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को चॉकलेट का एक बॉक्स गिफ्ट कर सकते है और उसे यह विश्वास दिला सकते है कि हमारा रिश्ता भी इस जैसे मीठे की तरह हमेशा मिठास पूर्ण रहेगा।
10th February 2026: Teddy Day
Valentine's day का चौथा दिन टैडी डे के रूप में मनाया जाता हैं। बचपन हो या कोई भी उम्र, नरम खिलोने हर किसी को अच्छे लगते है।
अक्सर आपने छोटे बच्चो या बड़ों को भी इन्हे प्यार से अपने गले लगाते देखा और बच्चो को तो इन्हे जोर से अपनी बांहों में भींचते और इनके साथ ही सोते देखा होगा।
टेडी डे के दिन आप अपनी प्रेमिका/प्रेमी को टैडी बीयर , पांडा या उसकी मनपसंद की कोई गुड़िया या खिलौना गिफ्ट दे सकते है।
11th February 2026: Promise Day
Valentine's day का पांचवा दिन प्रोमिस डे के रूप मैं मनाया जाता है। इस दिन एक दूसरे को ये प्रोमिस किया जाता है कि जीवन के हर मोड़ पर चाहे वो खुशी का समय हो या दुख का समय, साथ- साथ ही रहेगें।
12th February 2026: Hug Day
Valentine's day छठा दिन हग डे के रूप में मनाया जाता हैं। हमने अक्सर देखा होगा कि दो आपस में प्यार करने वाले जब मिलते है तो एक दूसरे को जोर से अपनी बांहों में कस लेते है या हग कर लेते है।
इस दिन प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे को अपनी बांहों में कस कर अपने प्यार का इजहार कर के हग डे मनाते है।
13th February 2026: Kiss Day
Valentine's day का सातवां दिन किस डे के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं।
आप एक दूसरे को इस स्पेशल दिन का एहसास करवाने के लिए कोई स्पेशल गिफ्ट दे सकते है।
14th February 2026: Valentine's Day
14 फरवरी यानी प्रेमी जोड़ों का सबसे पसंदीदा दिन जिसका हर प्रेमी जोड़ा बड़ी बेसब्री से इंतजार करता है। इस दिन आप अपनी प्रेमिका को उसके किसी मनपसंद होटल या रेस्टोरेंट में लंच या डिनर पर ले जा सकते है या उसकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
अगर आप शादी शुदा है तो कोई भी उसकी पसंद का खाना बना कर उसे खुशी का एहसास करवा सकता है। इस दिन प्रेमी/प्रेमिका को एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए और एक दूसरे का इस रिश्ते को दिए गए वक्त और योगदान के लिए धन्यवाद करना चाहिए।
शुक्र का वेलेंटाइन वीक 2026 पर प्रभाव
Disclaimer- इस लेख में वर्णित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों, मान्यताओं और पंचांग से ये जानकारी एकत्रित कर के आप तक पहुंचाई गई है। उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझ कर ही ले। कृप्या ये जानकारी उपयोग में लाने से पहले अपने विश्वस्त जानकार से सलाह ले लेवें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की उपयोगकर्ता की स्वयं की ही होगी।

0 टिप्पणियाँ