जैसा कि हम सब जानते है कि रंगों भरा त्यौहार होली भारत का प्राचीन और मुख्य त्यौहार है। होली से आठ दिन पहले फाल्गुन मास की शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को होलाष्टक शुरू हो कर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि तक रहता है। होलाष्टक 2026 कब है? इस वर्ष होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 03 मार्च 2026 तक रहेगा। 03 मार्च 2026 को शाम के समय होलिका दहन होगा और 04 मार्च 2026 को आपसी प्यार और सदभाव का त्यौहार होली मनाया जाएगा। होलाष्टक प्रारंभ: 24 फरवरी 2026, मंगलवार (अष्टमी तिथि सुबह 07:01 से शुरू)। होलाष्टक समाप्त: 3 मार्च 2026, मंगलवार (होलिका दहन के साथ)। होलिका दहन मुहूर्त: 3 मार्च 2026, शाम 06:22 से रात 08:50 तक। रंग वाली होली (फाग) : 4 मार्च 2026, बुधवार। होलाष्टक में क्या न करें? आपने होलिका दहन की कहानी अवश्य सुनी होगी कि भक्त प्रह्लाद की बुआ होलिका, जिसे यह वरदान प्राप्त था कि अगर वह अपनी चुनरी औढ़ कर अग्नि में प्रवेश करें तो अग्नि उसे जला नही सकती। परंतु देव कृपा से होलिका की वह चुनरी उड़कर भक्त प्रह्लाद को लिपट गई और वह अग्नि में जलने से बच गए और होलिका अग्नि में ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें