Advertisement

--

Weekly Horoscope 10 to 16 December 2023

ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की चाल के अनुसार 10 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 का साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशि का कैसा रहने वाला है, आइए जानते है। 

इस साप्ताहिक राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्रों की चाल और चंद्र राशि के हिसाब से किया गया है। जन्म के समय आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह जिस स्थान पर विराजमान है, उसे चंद्र राशि कहा जाता है। 

Weekly Horoscope 10 to 16 December 2023


मेष राशि - Mesh Rashi Ka Rashifal 

इस सप्ताह आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके काफी समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। नौकरी पेशा लोगों खासकर बैंकिंग या वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों को प्रमोशन या वित्तीय लाभ की संभावना है।

सरकार से प्रोत्साहन या वित्तीय लाभ की संभावना है। अपना व्यवसाय करने वाले मेष राशि के लोगों को व्यवसाय बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे और वित्तीय लाभ की संभावना हैं।

वृष राशि - Vrish Rashi Ka Rashifal 

इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोशिश करने से आपको वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय वृद्धि के लिए अगर आप ऋण लेना चाह रहे है तो उसमें आपको सफलता मिलने के आसार है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। 

मिथुन राशि - Mithun Rashi Ka Rashifal 

इस सप्ताह आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आपके जीवन में प्रेम संबंधों की दस्तक सुनाई पड़ रही है। पारिवारिक रिश्तों में कटुता से बचें और कड़वी वाणी का प्रयोग करने में संयम बरतें। 

कर्क राशि - Kark Rashi Ka Rashifal

जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखें। व्यापार के क्षेत्र में आपको मनवांछित सफलता और विस्तार के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित होगा। 

सिंह राशि - Singh Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कर सकते है। ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक स्थिति और अवसर ला सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप बैंकिंग या किसी वित्तीय संस्थान से जुड़े है तो पदोन्नति या सरकार से वित्तीय लाभ की प्रबल संभावना है

कन्या राशि - Kanya Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह आप खुशी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि - Tula Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यों में अनावश्यक व्यवधान आ सके है। कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे है। मानसिक तनाव की वजह से अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि - Vrishchik Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी नजदीक या दूर की यात्रा पर जा सकते है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुअवसर मिल सकता है। घर परिवार से जुड़ी किसी विलासिता की वस्तु की खरीद की भी संभावना है।

धनु राशि - Dhanu Rashi Ka Rashifal 

इस सप्ताह आपको अत्यधिक श्रम या पारिवारिक तनाव से बच कर रहना है। शांत और पॉजिटिव सोच से रहें। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो इस सप्ताह आपको वह मिल सकता है। परिवार के साथ शांति से रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि - Makar Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह धन संबंधी मामले आपको परेशान कर सकते है। अगर कहीं खासकर शेयर बाज़ार में निवेश कर रहें है तो सोच विचार कर के करें। पुराना अटका हुआ धन या पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। 

कुंभ राशि - Kumbh Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह श्रम की अधिकता के योग है। छात्रों को कठिन परिश्रम की आवश्कता है। अनावश्यक चिंतित हो सकते है। वित्तीय मामलों में हाथ बंधे हुए प्रतीत हो सकते है। कठिन परिश्रम से कार्यसिद्धि प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि - Meen Rashi Ka Rashifal

इस सप्ताह आपको अपनी प्रतिभा दिखाने प्रशंसा के पात्र बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बैंकिंग या वित्तीय संस्थानों के नौकरीपेशा लोगों को वित्तीय लाभ और व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवसाय से धन लाभ के योग है।

Disclaimer - इस लेख में वर्णित किसी भी जानकारी/ सामग्री/ गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों, मान्यताओं और पंचांग से ये जानकारी एकत्रित कर के आप तक पहुंचाई गई है। उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझ कर ही ले। कृप्या ये जानकारी उपयोग में लाने से पहले अपने विश्वस्त जानकार से सलाह ले लेवें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की उपयोगकर्ता की स्वयं की ही होगी। 

यह भी पढ़ें -

वैभव लक्ष्मी व्रत कथा 

सोलह सोमवार व्रत कथा आरती 

लाल किताब के टोटके

गुरुवार व्रत कथा आरती  

शनि चालीसा