Santoshi Mata Ki Aarti: मैं तो आरती उतारू रे संतोषी माता की
संतोषी माता को हिंदू धर्म में संतोष, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। हर शुक्रवार को उनकी पूजा और आरती करके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। माना जाता है कि संतोषी माता की आरती श्रद्धा पूर्वक गाने से जीवन की परेशानियां दूर होती है और घर में खुशहाली आती है। यहां प्रस्तुत है संतोषी माता की आरती जिसको पढ़ने से मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। संतोषी माता की आरती जय संतोषी माता जय संतोषी माता अपने सेवक जन को सुख संपति दाता जय संतोषी माता सुंदर चीर सुनहरी मां धारण कीन्हों हीरा पन्ना दमके तन सिंगार लीन्हों जय संतोषी माता गेरू लाल छटा छवि बदन कमल सोहै मंद हंसत करुणामयी त्रिभुवन मोहै जय संतोषी माता स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर ढुरे प्यारे धूप, दीप, नैवेद्य, मधुमेवा भोग धरे न्यारे ओम जय संतोषी माता गुड और चना परमप्रिय तामें संतोष कियो संतोषी कहलाई भक्तन विभव दियो जय संतोषी माता शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सोही भक्त मंडली आई कथा सुनत वोही जय संतोषी माता मंदिर जगमग ज्योति मंगल...