Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ व्रत की कथा
सकट चौथ व्रत कथा : सकट चौथ हिंदुओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार को सभी हिंदू बहुत ही श्रद्धा और विश्वास से मनाते हैं। सकट चौथ व्रत को सभी महिलाएं अपनी संतान के सुखी जीवन और लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्र देवता के दर्शन करने के बाद और चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद फलाहार लिया जाता है। सकट चौथ का त्यौहार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसे सकट चौथ, तिलकुट चौथ, तिलकुट चतुर्थी, माघी चौथ और तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस बार सकट चौथ का त्यौहार 06 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन गणेश जी महाराज का व्रत रक्षा जाता है और शाम को कथा पढ़कर पूजा अर्चना की जाती है और सकट चौथ की कहानी सुनी या सुनाई जाती है। सकट चौथ की बहुत सी कहानियां प्रचलित हैं जैसे भगवान शंकर और गणेश जी की कहानी , कुम्हार की कहानी और गणेश जी और बुढ़िया माई की कहानी भी सुनी जाती है। सकट चौथ के अवसर पर हम आपको सकट चौथ की 4 कहानियां सुना रहे हैं जो इस प्रकार से हैं। आप अपने अनुसार इनमें से किसी ...