अम्बा माता आरती – Amba Mata Aarti in Hindi
अम्बा माता की आरती को हिंदू धर्म में मां दुर्गा की उपासना का एक अत्यंत पावन और शक्तिशाली माध्यम माना जाता है। अम्बा माता को जगदम्बा , आदिशक्ति और मां दुर्गा के नाम से भी पूजा जाता है। भक्तगण श्रद्धा और भक्ति के साथ अम्बा माता की आरती पाठ करके सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते है। नवरात्रि , दुर्गा पूजा और शुभ अवसरों पर Amba Mata Aarti in Hindi का पाठ करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। अंबा माता की आरती जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी तुमको निश दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री मांग सिंदूर विराजत टिको मृगमद को उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन निको जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी कनक समान कलेवर रक्तांबर राजे रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजे जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी केहरि वाहन राजत खड्ग खपरधारी सुर नर मुनिजन सेवत तिनके दुःख हारी जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी शुंभ निशुंभ बिधारे महिषासुर घाती ध...